Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान में सपा का पैदल मार्च कर फूंका चुनाव...

वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान में सपा का पैदल मार्च कर फूंका चुनाव आयोग का पुतला

0
ayodhya samachar

अंबेडकर नगर। समाजवादी पार्टी ने बुधवार को वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत जिला मुख्यालय पर पैदल मार्च निकालकर चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध जताया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद लालजी वर्मा के नेतृत्व में जिला कार्यालय से निकला मार्च बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच खींचतान हुई। पुलिसकर्मी पुतला छीनने का प्रयास करते रहे, लेकिन कार्यकर्ताओं ने उसे फूंक दिया। प्रदर्शनकारी वोट चोर-कुर्सी छोड़ और मेरा वोट मत चुराओ जैसे नारे लगाते रहे।

सांसद लालजी वर्मा ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के पक्ष में काम कर रहा है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की अपील की। प्रदर्शन के दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version