Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर बेदखली के बाद फिर ग्राम समाज की भूमि पर किया कब्जा, पांच...

बेदखली के बाद फिर ग्राम समाज की भूमि पर किया कब्जा, पांच पर मुकदमा

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। ग्राम समाज की भूमि से प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के बावजूद दोबारा कब्जा करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि न्यायालय के आदेश पर बेदखली की कार्रवाई किए जाने के बाद भी आरोपितों ने दोबारा भूमि पर कब्जा कर लिया।
पुलिस को दी गई तहरीर में लेखपाल अभिनव वर्मा ने बताया कि वह रुकुनपुर कासिमपुर लेखपाल क्षेत्र के साथ बरौना का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। तहसीलदार न्यायालय जलालपुर में विचाराधीन वादों में पारित आदेश के अनुपालन में ग्राम बरौना स्थित गाटा संख्या 407, रकबा 0.510 हेक्टेयर धोबी घाट की भूमि के आंशिक हिस्से पर किए गए अवैध कब्जे को लेकर 20 जुलाई और 23 अक्टूबर 2026 को नियमानुसार बेदखली की कार्रवाई की गई थी।
आरोप है कि प्रशासनिक कार्रवाई के बावजूद रामसिंगार, रामऔतार, रामशब्द, मनीराम और धनीराम पुत्रगण स्वर्गीय खेलाड़ी निवासी बरौना ने दोबारा उक्त भूमि पर कब्जा कर लिया। लेखपाल ने इसे न्यायालय के आदेशों की अवहेलना बताते हुए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर के आधार पर जलालपुर कोतवाली पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version