Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर मोबाइल टावर से हजारों का हार्डवेयर चोरी,नेटवर्क सेवा प्रभावित

मोबाइल टावर से हजारों का हार्डवेयर चोरी,नेटवर्क सेवा प्रभावित

0
ayodhya samachar

जलालपुर अम्बेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के बेलउवा बरियार स्थित इश्माइलपुर गंज में लगे वोडाफोन मोबाइल टावर से चोरों ने 4जी नेटवर्क के दो कीमती हार्डवेयर पार कर दिए। चोरी की वजह से टावर की नेटवर्क सेवा बाधित हो गई और कंपनी को काफी नुकसान हुआ। मामले में टेक्नीशियन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरएस कंपनी में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत शिकायतकर्ता के अनुसार, 20 और 21 नवंबर की मध्यरात्रि टावर से अजना डिस्कनेक्ट का अलार्म मिला। इस पर वह मौके पर पहुंचे, लेकिन रात होने के कारण टावर की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। सुबह बीएसएस इंजीनियर अमलेश कुमार अपने रीगर के साथ पहुंचे और टावर पर चढ़कर जांच की तो पता चला कि ऊपर लगे 4जी सीरीज के दो अजना हार्डवेयर गायब हैं। अज्ञात चोर उन्हें खोलकर ले गए थे। हार्डवेयर चोरी होने से 4जी नेटवर्क प्रभावित हो गया। शिकायत के बाद मालीपुर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ तनुज कुमार पाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version