Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर शाहिद अली उर्फ लल्ला बने सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य

शाहिद अली उर्फ लल्ला बने सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य

0

जलालपुर, अंबेडकर नगर। समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत करने और विस्तार देने में जुटी है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इकबाल कादरी ने जलालपुर के पूर्व सभासद शाहिद अली उर्फ लल्ला को अल्पसंख्यक सभा का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नामित किया है।

शाहिद अली को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में अपने समाज के साथ-साथ पीडीए समाज के लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने का दायित्व भी दिया गया है। उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यासिर हयात, जलालपुर के अली अकबर, नेहाल अहमद, जमीर हैदर, मोहम्मद काशिफ सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने शाहिद अली को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके मनोनयन पर खुशी जाहिर की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version