Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या अम्बेडकर जयंती सप्ताह के तहत भाजपाई अनुसूचित बस्तियों में घर-घर दे रहे...

अम्बेडकर जयंती सप्ताह के तहत भाजपाई अनुसूचित बस्तियों में घर-घर दे रहे हैं दस्तक

0

21 बस्तियों में चल रहा है घरघर संपर्क अभियान


अयोध्या। अम्बेडकर जयंती सप्ताह के तहत भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी महानगर क्षेत्र की 21 अनुसूचित बस्तियों में घर-घर संपर्क अभियान चला रहे हैं। अभियान के दौरान कार्यकर्ता लोगों को सरकार की योजनाओं के समर्थन में पत्रक वितरित कर रहे हैं तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दे रहे हैं।



जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने भदोखर, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने रामचन्द्र परमहंस वार्ड, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने आचार्य नरेन्द्र देव नगर वार्ड में संपर्क कर रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने पाराखान, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने सीताकुण्ड वार्ड तथा पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने सरेठी क्षेत्र में जनसंपर्क किया। वहीं भाजपा नेता अमल गुप्ता व हरभजन गौड ने ददेरा क्षेत्र में लोगों से संवाद स्थापित किया।

इसके अतिरिक्त अभिराम दास वार्ड, पुरूषोत्तम नगर, वशिष्ठ कुण्ड, हनुमान कुण्ड, झलकारी बाई वार्ड, दर्शन नगर, बड़ी देवकाली, अश्वनीपुरम, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड, रविदास नगर, टोनिया, अकवारा, अलावलपुर, चरेरा और मित्रसेनपुर सहित अन्य बस्तियों में भी भाजपा पदाधिकारी लगातार संपर्क अभियान चला रहे हैं।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि अम्बेडकर जयंती सप्ताह के तहत चलाया जा रहा यह संपर्क अभियान समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं और लोगों से संवाद स्थापित कर रहे हैं ।

अभियान में पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, शैलेन्द्र कोरी, रंजना सागर, रवि सोनकर, प्रमोद साहू, बालकृष्ण वैश्य, तिलकराम मौर्या, दिनेश कन्नौजिया, रवि शर्मा, शशि प्रताप सिंह, अरविंद सिंह, रामप्रीत वर्मा, सूरज सोनकर, मुकेश तिवारी और कपिल देव वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों में जनसम्पर्क में जुटे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version