Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर बीएलओ से विवाद करना पड़ा महंगा, आरोपी को 14 दिन की न्यायिक...

बीएलओ से विवाद करना पड़ा महंगा, आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

0
ayodhya samachar

जलालपुर अम्बेडकर नगर। तहसील क्षेत्र में मतदाता पुनरीक्षण कार्य के दौरान बीएलओ से विवाद करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया और पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, कजपुरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय केंद्र पर बीएलओ कमलेशा देवी एसआईआर फॉर्म से संबंधित जानकारी के लिए गांव निवासी रघुपति से बातचीत कर रही थीं। इस दौरान रघुपति अचानक बीएलओ से उलझ पड़ा और विवाद बढ़ाने लगा। स्थिति बिगड़ती देख बीएलओ ने तत्काल उप जिलाधिकारी को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही जलालपुर उप जिलाधिकारी ने थाने को कार्रवाई के निर्देश दिए। सम्मनपुर थाने के उपनिरीक्षक मोहम्मद शरीफ खां टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पहले युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह शांत होने के बजाय और अधिक आक्रामक हो गया। मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने रघुपति के खिलाफ बीएनएस की धारा 170, 126 व 135 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। बाद में आरोपी को उप जिलाधिकारी न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उप जिलाधिकारी राहुल गुप्ता ने कहा कि सरकारी कार्य में व्यवधान पैदा करने या कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि प्रशासनिक कार्यों में बाधा असहनीय है और ऐसे मामलों में बिल्कुल भी नरमी नहीं बरती जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version