बसखारी अंबेडकर नगर। सोमवार को प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित सर्व धर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत घोड़े,रथ, ढोल-ताशों संगीत की मधुर धुन पर थिरकते हुए 21 दुल्हो से सुशोभित बारात राजशाही अंदाज में निकली गई । बारात का ट्रस्ट एवं आये हुए अतिथियों ने स्वागत करते हुए राजवाड़े की भांति 21 गरीब व असहाय बेटियों के कन्यादान की रस्म निभाई। इस ऐतिहासिक पल का कई गणमान्य लोगों के साथ लगभग 10000 लोग साक्षी बने। वैवाहिक कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत आए हुए अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। वैवाहिक कार्यक्रम कुरान की आयातों के बीच दो मुस्लिम एवं वैदिक मंत्रोंच्चरण के बीच 19 हिंदू वैवाहिक जोड़ो के साथ कुल 21 जोड़ों का उनके रीति रिवाज के साथ संपन्न कराया गया। प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष शरद यादव के द्वारा कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए 4 वर्ष पूर्व गरीब बेटियों की शादी शाही अंदाज में करने का उठाया गया बीड़ा आज प्रदेश स्तर पर अपनी रोशनी बिखेर रहा है। प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत कराई गई शादियों में जहां अब तक जनपद के ही गरीब बेटियों के हाथ पीले कराये रहे थे।वहीं इस बार 3 नवंबर गुरुवार को सम्पन्न हुए सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनपद साथ साथ प्रदेश के अन्य जनपदों से भी आई हुई बेटियों का कन्यादान ट्रस्ट ने राजशाही अंदाज में अपने खर्चे पर सम्पन्न कराया। ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी शरद यादव व उनके पिता कैलाश यादव के नेतृत्व में संपन्न हुए सर्व धर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों,वरिष्ठ समाजसेवियों, पत्रकारो,बुद्धिजीवियों व ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने वैवाहिक जोड़ो के खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना करते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। सोमवार की शाम हिन्दुस्तान मैरिज हॉल से रथ व घोड़े पर सवार गरीब व असहाय परिवार के कुल 21 दूल्हो की बारात शाही अंदाज में बसखारी बाजार होते हुए अवध मैरिज लान पहुंची।जहां पर उनका स्वागत करते हुए वैवाहिक स्थल पर ले जाया गया। इसके बाद राजकुमारियो की तरह 19 दुल्हने भी मंच पर लाई गई और गायत्री शक्तिपीठ से जुड़े धर्माचार्य राजेश कुमार एवं उनकी टीम के सदस्यो ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विवाह संपन्न कराया।जबकि मुस्लिम परिवार के दो जोड़े का मौलवी जिया उल हक एवं खालीक अशरफ ने कुरान की आयतों को पढ़कर निकाह की रस्म निभाई गई। कन्यादान, जय माल एवं सिंदूर की रस्म के साथ आशीर्वाद का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी वैवाहिक जोड़ों को ट्रस्ट की तरफ से गृह उपयोग में आने वाली 21 वस्तुएं उपहार स्वरूप प्रदान की गई।जिसमें महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं रोजगार सृजन हेतु एक सिलाई मशीन भी शामिल रही।
समारोह की व्यवस्था को देखकर अतिथि हुए अभिभूत, वर बधू को दिया आशीर्वाद

ट्रस्ट के प्रयास से चौथी बार कुशलपूर्वक संपन्न हुए सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री,सासद लालजी वर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधायक राम अचल राजभर,श्रावस्ती के सांसद राम शिरोमणि वर्मा, पूर्व सांसद सांखलाल माझी, पूर्व सांसद रितेश पांडे,ट्रस्ट के संयोजक वरिष्ठ समाजसेवी राम वचन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, पूर्व मंत्री,विधायक टांडा राममूर्ति वर्मा, पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव, जिला अध्यक्ष सपा जंग बहादुर यादव पूर्व विधायक सुभाष राय, ब्लॉक प्रमुख सुजीत वर्मा पूर्व ब्लाक प्रमुख बसंत लाल कनौजिया ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह मेराजुद्दीन किछौछवी पूर्व प्रत्याशी अकबरपुर विधानसभा अमित जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य विजय यादव रोहित प्रजापति के साथ कई अन्य जिला पंचायतसदस्य, पूर्व सपा जिला अध्यक्ष राम सकल यादव, राजेश सिंह, बसपा जिला अध्यक्ष सुनील सावंत,व्यापारी नेता शिवकुमार गुप्ता, हरिओम गुप्ता,चंद्रभान यादव,मो एबाद, फैजान अहमद, डॉ आर एस मौर्य,डॉक्टर अरविंद मौर्य, राजाराम यादव (लख्खू ) आदि अतिथियों का ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अमित कुमार यादव, कोषाध्यक्ष जावेद राइन ,महासचिव गंगाराम गौतम ,महामंत्री कलम शाह,अजय पांडे ,इरफान ,नदीम खान ,पंकज इलेक्ट्रॉनिक्स, सत्यम सिंघल,अजीज अशरफ, खलिक अशरफ आदि लोगों ने माला पहनकर व अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। आए हुए सभी अतिथियों का ट्रस्ट के संरक्षक वरिष्ठ समाज सेवी कैलाश यादव एवं ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष शरद यादव ने स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया। सभी अतिथियों ने वर वधू के सुखमय जीवन की कामना करते हुए उन्हें अपना स्नेह व आशीर्वाद दिया। अतिथियों के द्वारा ट्रस्ट के माध्यम से सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हुए लोगों को भी सम्मानित किया गया।
