Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर रमजान व होली को लेकर अशरफपुर किछौछा में प्रशासन का फ्लैग मार्च,...

रमजान व होली को लेकर अशरफपुर किछौछा में प्रशासन का फ्लैग मार्च, अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

0

बसखारी अम्बेडकर नगर। रविवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा परिक्षेत्र में फ्लैग मार्च करते हुए रमजान व होली के पर्व को शांतिपूर्वक व भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। जनपद के उच्च अधिकारियों का भारी पुलिस बल के साथ किया गया फ्लैग मार्च रमजान एवं होली के पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को मुस्तैद करने के संदर्भ में बताया जा रहा है। हालांकि इससे पहले डीआईजी अयोध्या रेंज नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा की संवेदनशीलता को लेकर पहले ही भ्रमण कर मताहतो को सुरक्षा व्यवस्था को चाकचौबंद करने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दे चुके हैं। बताया जाता है कि बीती रात नगर पंचायत क्षेत्र में निर्माण दिन सीसी रोड व नाली निर्माण को लेकर करीब एक दर्जन से अधिक दबंगों ने गैंती लेकर तांडव मचाते हुए सीसी रोड व नाली निर्माण को पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसका एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। चर्चा है कि वायरल वीडियो व नगर पंचायत क्षेत्र की अतिसंवेदनशीलता को देखते हुए जनपद के उच्च अधिकारियों ने अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई व लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का आश्वासन देने के लिए पुनः एक बार फिर फ्लैग मार्च किया है। और स्थानीय पुलिस को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं ।इस दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के साथ उप जिलाधिकारी टांडा डॉक्टर शशीशेखर , क्षेत्राधिकारी नितीश तिवारी ,थानाध्यक्ष सुनील पांडे के साथ नगर पंचायत के कर्मचारी एवं काफी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला तथा पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने दोनों ही पर्वों को मिलजुल कर मनाने की अपील की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version