Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर 15 सूत्रीय मांगों पर प्रशासन झुका, आश्वासन के बाद भाकियू का तीन...

15 सूत्रीय मांगों पर प्रशासन झुका, आश्वासन के बाद भाकियू का तीन दिवसीय धरना समाप्त

0

जलालपुर, अंबेडकर नगर। विभिन्न समस्याओं और 15 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन का तीन दिनों से चल रहा धरना-प्रदर्शन प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर लंबित मामलों का समाधान नहीं हुआ तो तहसील परिसर में महापंचायत आयोजित कर आंदोलन को फिर से तेज किया जाएगा।

धरने का नेतृत्व तहसील अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव कर रहे थे। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा सेहरी निवासी रेखा देवी की भूमि की कथित गलत पैमाइश, शिकायतों के निस्तारण में देरी तथा किसानों से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर संगठन तीन दिनों से आंदोलनरत था।

धरने के अंतिम दिन भाकियू (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष विजय कुमार वर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी जलालपुर के साथ वार्ता की। वार्ता के दौरान कुछ मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों में नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

प्रशासन के आश्वासन के बाद संगठन ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। हालांकि किसान नेताओं ने कहा कि प्रशासन को एक सप्ताह का समय दिया गया है। यदि तय अवधि में लंबित मांगों और शिकायतों का समाधान नहीं हुआ तो तहसील परिसर में महापंचायत बुलाकर व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

धरना समाप्ति के दौरान मंडल सचिव बृजेश यादव, उपाध्यक्ष लक्षिराम वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मकरध्वज, राम पलट, लालमन, रोशनलाल सहित बड़ी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version