Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर धोखाधड़ी और कूटरचना के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

धोखाधड़ी और कूटरचना के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

0
ayodhya samachar

आलापुर, अंबेडकर नगर। राजेसुल्तानपुर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी, कूटरचना और आईटी एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम मदैनिया निवासी अमित चन्द्र पुत्र गुलाब चन्द्र को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ राजेसुल्तानपुर थाने में मुकदमा दर्ज है। मामले में विभिन्न धाराओं के साथ आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोप है कि लाइसेंसी शराब एवं बीयर की डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में वेतनभोगी एजेंट के पद पर रहते हुए आरोपी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कंपनी के धन के गबन की साजिश रची। पुलिस के मुताबिक, एक्साइज रजिस्टर और कंप्यूटर पासवर्ड का दुरुपयोग कर बिल डिलीट करने तथा कूटरचित अभिलेख एवं बिल तैयार कर कंपनी की रकम परिजनों और सहयोगियों के खातों में स्थानांतरित करने का आरोप है।पुलिस ने बताया कि वादी से पूछताछ के दौरान गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ राजेसुल्तानपुर थाने में पूर्व में भी तीन मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक जय प्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल सुधीर सिंह, कांस्टेबल शिवाजी यादव और कांस्टेबल ब्रह्मानन्द शर्मा शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version