Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या ई-रिक्शा में बैठाकर रुपये चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 12,500 रुपये बरामद

ई-रिक्शा में बैठाकर रुपये चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 12,500 रुपये बरामद

0

अयोध्या। कोतवाली नगर पुलिस ने ई-रिक्शा में बैठाकर एक व्यक्ति के रुपये चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की रकम में से 12,500 रुपये भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार एक अगस्त को पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली नगर में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक (26) निवासी मथानी, थाना महरुआ, जनपद अंबेडकरनगर को राजा बोध का पुरवा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के बाद आरोपी के कब्जे से 12,500 रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी हवाईपट्टी उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह और पुलिस टीम ने की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version