Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर तमंचा लहराकर युवक को धमकाने का आरोप, वीडियो वायरल

तमंचा लहराकर युवक को धमकाने का आरोप, वीडियो वायरल

0
ayodhya samachar

मालीपुर अंबेडकर नगर। रंजिश के चलते आधा दर्जन से अधिक युवकों द्वारा एक घर पर चढ़कर तमंचा व लोहे की रॉड लहराते हुए युवक को धमकाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

सम्मनपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी सत्यम यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गुरुवार शाम आधा दर्जन से अधिक युवक लोहे की रॉड, डंडा और तमंचा लेकर उनके घर पहुंच गए। आरोप है कि दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए उनके भाई शिवम को जान से मारने की नीयत से दौड़ा लिया। शिवम ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

पीड़ित का कहना है कि आरोपित लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे पूरा परिवार भय और दहशत के माहौल में जी रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं, घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस संबंध में मालीपुर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से संबंधित प्रतीत हो रहा है। तहरीर प्राप्त हुई है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version