Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या महार्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर AAI का 31वां वार्षिक दिवस समारोह...

महार्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर AAI का 31वां वार्षिक दिवस समारोह सम्पन्न

0

अयोध्या। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) का 31वां वार्षिक दिवस महार्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर मनाया गया। इस अवसर पर निदेशक धीरेंद्र सिंह ने AAI अध्यक्ष का संदेश पढ़कर सुनाया। कार्यक्रम के तहत केक कटिंग, परिसर की आकर्षक सजावट और थीम सॉन्ग के साथ आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें यात्रियों, कर्मचारियों व स्टेकहोल्डर्स की भागीदारी रही। मीडिया ब्रीफिंग में निदेशक ने बताया कि देश का विमानन क्षेत्र तेजी से विस्तार कर रहा है। अयोध्या हवाई अड्डे से बेंगलुरु, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, हिसार और नवी मुंबई के लिए कनेक्टिविटी उपलब्ध है, जिसका संचालन इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस, अलास्का एयर व एलाइंस एयर द्वारा किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि उद्घाटन से अब तक लगभग 22.50 लाख यात्रियों ने इस हवाई अड्डे का उपयोग किया है। AAI को ‘उत्कृष्ट’ रेटिंग और 2024-25 के एमओयू में 93.21 अंक प्राप्त हुए हैं। यात्री सुविधाओं के तहत मुफ्त वाई-फाई , एटीएम व नए फूड आउटलेट्स शुरू किए गए हैं, जबकि भविष्य में फ्लाईब्ररी, किड जोन और उडान कैफे शुरू करने की योजना है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version