Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर मामा के घर आए युवक ने किशोरी के साथ किया दुराचार, मुकदमा...

मामा के घर आए युवक ने किशोरी के साथ किया दुराचार, मुकदमा दर्ज

0
ayodhya samachar

अंबेडकर नगर। थाना अलीगंज क्षेत्र में किशोरी से दुराचार किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें मामा के घर आए युवक ने शादी का झांसा देकर 16 वर्षीय किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार और पॉक्सो एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़िता के पिता ने बताया कि 29 नवंबर की शाम करीब चार बजे पड़ोसी का भांजा रामू सोनी, पुत्र बदरीनाथ, निवासी ग्राम बरवा, थाना तारुन अयोध्या ने बहला फुसलाकर शादी का झांसा देते हुए मेरी लड़की के साथ अपने मामा के घर के अंदर दुराचार किया।मेरी लड़की काफी डरी हुई थी जब उसने परिवारजनों को पूरी बात बताई तब बालिका के पिता घटना के तीसरे दिन थाना अलीगंज पहुंच कर रामू सोनी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया । थानाध्यक्ष अलीगंज निरीक्षक भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बालिका को मेडिकल परीक्षण हेतु भेजा गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version