Home News प्रदेश देहली बाजार, सुल्तानपुर में पीएनबी की नई शाखा का उद्घाटन, 1001 खाते...

देहली बाजार, सुल्तानपुर में पीएनबी की नई शाखा का उद्घाटन, 1001 खाते खुले

0

◆ 22 ग्राहकों को 2 करोड़ रुपये का ऋण वितरण


अयोध्या। पंजाब नैशनल बैंक की नई शाखा का उद्घाटन 21 जनवरी 2026 को देहली बाजार, सुल्तानपुर में किया गया। उद्घाटन लखनऊ अंचल के अंचल प्रबंधक मृत्युंजय ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और बैंक ग्राहक उपस्थित रहे।

उद्घाटन के बाद अंचल प्रबंधक ने बताया कि यह शाखा सुल्तानपुर जिले की आठवीं तथा अयोध्या मंडल कार्यालय की 99वीं शाखा है। उन्होंने कहा कि शाखा के संचालन से देहली बाजार सहित आसपास के बाजारों, गांवों और क्षेत्रवासियों को बैंकिंग सेवाओं की बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने ग्राहकों को पीएनबी के डिजिटल उत्पादों—पीएनबी वन ऐप, पीएनबी एम-पासबुक, पीएनबी डिजी कार लोन और पीएनबी डिजी एमएसएमई—की जानकारी दी और डिजिटल बैंकिंग अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मंडल प्रमुख, अयोध्या अवधेश कुमार तिवारी ने वित्तीय समावेशन से जुड़ी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने सीएम युवा योजना, सौरघर योजना, मुद्रा ऋण, सुकन्या समृद्धि योजना, अटल पेंशन योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जैसी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से इनका लाभ उठाने का आह्वान किया।

शाखा उद्घाटन के अवसर पर 1001 नए बचत खाते खोले गए, जिनमें कुल 2.5 करोड़ रुपये की जमा की गई। इसके साथ ही 22 ग्राहकों को कुल 2 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया।

अंत में देहली बाजार शाखा के प्रबंधक श्रीकृष्ण दीपक वर्मा ने कार्यक्रम में शामिल सभी ग्राहकों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिवकुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख हरिदेव सिंह, डॉ. राममोर तिवारी, विक्रम प्रताप सिंह सहित कुमार सिंह, बृजेश कुमार वर्मा, विक्रम यादव, विक्रांत गुप्ता, सत्येंद्र कुमार सिंह, हरिश्चंद्र राम, शिवेंद्र सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version