Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर स्वर्गीय संजय वर्मा स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता ग्रामीण प्रतिभाओं को निखरने का मंच...

स्वर्गीय संजय वर्मा स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता ग्रामीण प्रतिभाओं को निखरने का मंच -विशाल वर्मा

0

बसखारी अंबेडकर नगर। खेल प्रतियोगिताओं से व्यक्ति का सर्वांगिणी विकास तो होता ही है साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखरने का मंच मिलता है। उक्त बातें पूर्व एमएलसी अजय कुमार वर्मा उर्फ विशाल वर्मा ने बसखारी स्थित खेल मैदान में आयोजित स्वर्गीय संजय वर्मा स्मारक ग्राम सभा क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काट कर उद्घाटन करने के दौरान कहीं। ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्रदान करने के लिए पूर्व एमएलसी के छोटे भाई दिवंगत संजय वर्मा की स्मृति में आयोजित इस क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच  बसखारी और बजदहिया पाईपुर के बीच खेला गया।

बजदहिया पाईपुर ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए कुल 47 रन बनाए। 47 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए बसखारी की टीम ने एक तरफा मुकाबले में 3.2 ओवर में ही उद्घाटन मैच अपने नाम कर लिया। उद्घाटन मैच से पूर्व टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए क्रिकेट खेल में अपने जौहर दिखाये। इस दौरान आदित्य एग्रो सेल्स, नव दुर्गा पीजी कॉलेज, प्रकाश इलेक्ट्रिक, अहमद इलेक्ट्रिक, वर्मा पेट्रोलियम, नेशनल इलेक्ट्रिक, न्यू ताज रेस्टोरेन्ट, सेठ देवकी नन्दन सन्स एण्ड सर्राफ (मटरू सोनी) आज लोगों के द्वारा प्रायोजित इस टूर्नामेंट में प्रीत यादव, साहुल गौड़, इसरार, दीपक पाण्डेय उर्फ चिल्ली, विजय सोनकर, लक्ष्मण यादव, समित, सौरभ, अभिनव गुप्ता, श्रवण, नितिन, पप्पू यादव, कलीम, दीपू यादव, अभय, प्रदीप, डब्लू ,अमन सिंह ,संजय वर्मा, सैफ सिद्दकी, मोनू वर्मा,संतोष यादव, प्रीत यादव, नीरज सिंह राजपूत, शिवम वर्मा,श्रवण,प्रदीप,विजय सोनकर,दीपू यादव आदि लोगों के साथ -साथ काफी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version