Friday, June 12, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या-लखनऊ मार्ग पर बना भव्य गेट कॉम्प्लेक्स, श्रद्धालुओं का करेगा स्वागत

अयोध्या-लखनऊ मार्ग पर बना भव्य गेट कॉम्प्लेक्स, श्रद्धालुओं का करेगा स्वागत


अयोध्या। रामनगरी अयोध्या को विश्वस्तरीय पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण परियोजना पूरी हो गई है। अयोध्या-लखनऊ मार्ग पर फिरोजपुर गांव के पास करीब 20.20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित भव्य गेट कॉम्प्लेक्स एवं बाउंड्रीवॉल अब श्रद्धालुओं और पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है। परियोजना का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और इसके हस्तांतरण की प्रक्रिया चल रही है।

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण यूपी प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कराया है। कार्य का शुभारंभ नवंबर 2023 में हुआ था और फरवरी 2026 में इसे पूर्ण कर लिया गया। अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर दोनों ओर बनाए गए भव्य प्रवेश द्वार अब मार्ग की पहचान बन गए हैं और यात्रियों को रामनगरी की भव्यता का प्रथम अनुभव कराते हैं।

परियोजना के तहत केवल प्रवेश द्वार ही नहीं, बल्कि आधुनिक आधारभूत सुविधाओं का भी विकास किया गया है। परिसर में सड़क निर्माण, पार्किंग व्यवस्था, सीवर लाइन, ड्रेनेज सिस्टम, सिंचाई लाइन, रेनवाटर हार्वेस्टिंग, फायर फाइटिंग सिस्टम तथा आंतरिक विद्युतीकरण का कार्य पूरा किया गया है। हरित क्षेत्र और सुरक्षित बाउंड्रीवॉल से परिसर को आकर्षक स्वरूप प्रदान किया गया है।

परियोजना प्रबंधक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि गेट कॉम्प्लेक्स को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। यह परिसर पर्यावरण अनुकूल होने के साथ सुरक्षा मानकों पर भी खरा उतरता है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इसका उद्घाटन होने की संभावना है।

स्थानीय लोगों का मानना है कि इस परियोजना से अयोध्या की सुंदरता में वृद्धि होगी। साथ ही बढ़ते पर्यटन को नई गति मिलेगी, जिससे होटल, परिवहन और स्थानीय व्यापार को भी लाभ पहुंचेगा। अयोध्या के प्रवेश मार्ग पर विकसित यह भव्य संरचना शहर की नई पहचान बनकर उभर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments