Friday, June 12, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामोदी के नाम जुड़ा नया इतिहास, अयोध्या में अनुष्ठान कर जताई गई...

मोदी के नाम जुड़ा नया इतिहास, अयोध्या में अनुष्ठान कर जताई गई खुशी


अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का नया रिकॉर्ड बनाने पर अयोध्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक खुशी मनाई। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना और वैदिक अनुष्ठानों का आयोजन कर देश की निरंतर प्रगति की कामना की गई। पूर्व सांसद लल्लू सिंह के नेतृत्व में अयोध्या स्थित क्षीरेश्वर नाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद भरतकुंड में हवन-पूजन का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राष्ट्र की समृद्धि, सामाजिक सद्भाव और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की गई।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, आधारभूत संरचना, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने और लंबे समय तक जनता का विश्वास बनाए रखने को उन्होंने लोकतंत्र की बड़ी उपलब्धि बताया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर नई पहचान बनाई है। यह उपलब्धि देशवासियों के विश्वास और उनके समर्पित नेतृत्व का प्रमाण है। आने वाले वर्षों में भारत और अधिक गौरवशाली बनेगा।”

गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। 10 जून 2026 को उनके लगातार कार्यकाल के 4399 दिन पूरे हो गए। इसके साथ ही उन्होंने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के लगातार 4398 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments