Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशिवाला घाट पर छठ महापर्व का भव्य आयोजन, श्रद्धा और आस्था से...

शिवाला घाट पर छठ महापर्व का भव्य आयोजन, श्रद्धा और आस्था से सराबोर रहा वातावरण


जलालपुर अंबेडकर नगर। पावन छठ महापर्व के अवसर पर मंगलवार को तमसा नदी तट स्थित शिवाला घाट पर आस्था और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। ‘छठी मैया’ के जयकारों से सम्पूर्ण वातावरण गुंजायमान हो उठा। मौसम की प्रतिकूलता के बावजूद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे घाट पर अद्भुत दृश्य दिखाई दिया। प्रातः कालीन सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रतधारिणियों ने विधि-विधानपूर्वक अपना व्रत संपन्न किया।

छठ पूजा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम का संचालन संरक्षक नीरज अग्रहरि एवं समिति अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। आराध्या गौतम टीम द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यापारी नेता शुभम अग्रहरि तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता अंशुमान सिंह, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, माणिकचंद सोनी, पूर्व जिलाध्यक्ष (पिछड़ा वर्ग मोर्चा) शत्रुघ्न सोनी, विकास निषाद, सभासद अजीत निषाद, बेचन पांडे, अनुज सोनकर और नगर उपाध्यक्ष अरुण मिश्र सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस अवसर पर भाजपा, आरएसएस, व्यापारी संगठनों तथा विभिन्न सामाजिक समितियों के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं की सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र, पंकज हालदार, मनोज पांडे, सोनू गौड़, आशीष सोनी, दिलीप यादव, प्रहलाद शर्मा सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

पूरे घाट का वातावरण भक्ति रस में डूबा रहा। ‘छठी मैया की जय’ के गगनभेदी जयघोष से वातावरण में अद्भुत ऊर्जा का संचार हुआ। सुरक्षा और व्यवस्था की दृष्टि से उपजिलाधिकारी राहुल गुप्ता, क्षेत्राधिकारी अनूप सिंह, कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार तथा वरिष्ठ लिपिक रामप्रकाश पांडे पुलिस बल सहित पूरे समय सक्रिय रहे। प्रशासनिक तत्परता और सेवाभाव के चलते यह पावन पर्व शांतिपूर्वक एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments