Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसरदार पटेल जयंती कार्यक्रम की तैयारी बैठक आयोजन

सरदार पटेल जयंती कार्यक्रम की तैयारी बैठक आयोजन


जलालपुर अंबेडकर नगर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को भव्य रूप से मनाने की तैयारियां भारतीय जनता पार्टी ने शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में जलालपुर में विधानसभा कोर टीम की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का संयोजन भाजपा जिला मंत्री पंकज वर्मा ने किया। इस दौरान वरिष्ठ नेता आशुतोष उपाध्याय, यात्रा सुरक्षा प्रमुख धनंजय त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, मंडल अध्यक्ष प्रवीण गौड़, विनय सिंह, शुभम पांडे, स्वच्छता प्रमुख अनुज सोनकर, चिकित्सा प्रमुख डॉ. योगेश उपाध्याय, आईटी प्रमुख विपिन मिश्रा, मीडिया प्रमुख विकास निषाद, पड़ाव स्थान प्रमुख सुनील गुप्ता, अजीत निषाद और प्रभात जायसवाल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि सरदार पटेल जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली विशेष यात्रा का शुभारंभ जलालपुर नगर से किया जाएगा। यात्रा की सफलता के लिए सुरक्षा, स्वच्छता, चिकित्सा और पड़ाव स्थलों पर विशेष ध्यान देने पर सहमति बनी। कार्यक्रम का उद्देश्य लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, विचारों और देश के एकीकरण में उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाना बताया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments