Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जलालपुर में निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन

जलालपुर में निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन

0

जलालपुर, अम्बेडकर नगर।  जलालपुर नगर के रामगढ़ रोड स्थित क्लीनिक पर शुक्रवार को डॉक्टर डी.पी. पांडे द्वारा निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर लाभ उठाया, जहां सैकड़ों मरीजों की निःशुल्क जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क वितरित की गईं।

शिविर के दौरान गुर्दा पथरी, गिल्टी, स्तन गांठ, प्रोस्टेट, बवासीर, हाइड्रोसील सहित अन्य रोगों की जांच की गई और मरीजों को उचित परामर्श के साथ दवाएं प्रदान की गईं। डॉक्टर डी.पी. पांडे ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य आमजन को सुलभ और प्रभावी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर एसबीएल कंपनी से शुभम रेडिएंट के सतपाल, न्यू लाइट के विपिन तिवारी, आईबीएल के शुभम,पीएस. जितेंद्र कुमार मिश्र, एच एम एलके प्रदीप कुमार, वैक्सन से अभिजीत कुमार सहित विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। शिविर के सफल आयोजन में स्थानीय लोगों का भी सराहनीय सहयोग रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version