मिल्कीपुर, अयोध्या। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और जनमुखी बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय राजा ने सीएचसी मिल्कीपुर सहित मिल्कीपुर क्षेत्र स्थित 100 सैया एवं 50 सैया अस्पतालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पर तैनात एक दर्जन स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। ड्यूटी से नदारद मिले स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति कड़ी नाराजगी जताते हुए सीएमओ ने अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांग लिया है।
