Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या मुक्कों की बरसात से गूंजी केएसई कप की बॉक्सिंग रिंग

मुक्कों की बरसात से गूंजी केएसई कप की बॉक्सिंग रिंग

0

◆ शनिवार को सेमीफाइनल के विभिन्न भार वर्गो में हुए 20 मुकाबले


◆ रुदौली विधायक रामचन्दर यादव ने खिलाड़ियों का हाथ मिलाकर किया सेमीफाइनल के मुकाबलों की शुरुआत


अयोध्या। मुक्कों की बरसात से के.एस.ई. कप की बॉक्सिंग रिंग गूंजती दिखाई दी। सहादतगंज स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के परिसर में शनिवार को मुक्केबाजों ने अपने जोश व ताकत का प्रदर्शन किया। के.एस.ई. कप सीनियर पुरुष बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबलो की शुरुआत रुदौली विधायक रामचन्दर यादव ने खिलाड़ियों का हाथ मिलवाकर किया।
मुकाबलों में 20 जोड़ी खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्गों में अपने दमखम का प्रदर्शन किया। रिंग में उतरे खिलाड़ियों के हर पंच पर दर्शक तालियों से हौसला बढ़ाते नजर आए। कहीं दाएं हुक ने विरोधी को झकझोर दिया तो कहीं मुक्के के तेज़ प्रहार ने पल भर में मैच का रुख बदल दिया। विधायक रामचन्दर यादव ने कहा कि खेल शरीर और मन दोनों को मजबूत बनाते हैं। बॉक्सिंग जैसा खेल युवाओं में साहस, अनुशासन और आत्मविश्वास भरता है। हमारे खिलाड़ियों में वह जज़्बा दिखता है जो अयोध्या को खेल जगत में नई पहचान दिला सकता है।
नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या अब केवल आस्था की नगरी नहीं, बल्कि प्रतिभा और खेल के नए केंद्र के रूप में भी उभर रही है। इस तरह के आयोजन युवाओं को नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रखकर सकारात्मक दिशा देते हैं। भारतीय एमेच्योर बॉक्सिंग महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने बताया कि के.एस.ई. कप जैसी प्रतियोगिताएं न केवल खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा का मंच देती हैं बल्कि प्रदेश में बॉक्सिंग के स्तर को भी ऊंचा करती हैं। क्योंकि इस तरह के आयोजन पूरे प्रदेश के प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए पथप्रदर्शक बनते है। हमारा उद्देश्य है कि यहां से ऐसे मुक्केबाज़ निकले जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अयोध्या का नाम रोशन करें। मौके पर महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार, कमलेश श्रीवास्तव, शक्ति सिंह, आशीष अग्रवाल, चन्द्र प्रकाश गुप्ता, गगन गुप्ता, राजेश सिंह मौजूद रहे।


सेमीफाइनल जीतकर खिलाड़ियों ने फाइनल में किया प्रवेश



के.एस.ई. कप के सेमीफाइनल मुकाबलों में 48 किलोभार वर्ग में राजस्थान के देवेन्द्र सिंह सोलंकी ने उत्तर प्रदेश के गुलफाम व पंजाब के निर्मल ने जम्मू और कश्मीर के सीतू को हराया। 51 किलोभार वर्ग में जम्मू और कश्मीर के आशू ने पश्चिमी बंगाल के शेखर कुमार को व तमिलनाडु के सीबी वाघीसे ने पंजाब के रिषभ को पराजित किया। 54 किलोभार वर्ग में पंजाब के मनोज कुमार ने हिमांचल प्रदेश के अभय कुमार व उत्तर प्रदेश के जीतेन्द्र कुमार ने महाराष्ट्र के वैभानसदानंद साबले को हराया। 57 किलोभार वर्ग में जम्मू व काश्मीर के सचिन ने दिल्ली के बादल कुमार को, पंजाब के लवप्रीत सिंह ने उड़ीसा के सुशील कुमार एक्का पराजित किया। 60 किलोभार में यूपी के मोहित ठाकुर पंजाब के नितिन कुमार व जम्मू काश्मीर के धर्मेन्दर ने बिहार के आदित्य कुमार को हराया। 63.5 किलोभार वर्ग में यूपी के नितेश कुमार ने महाराष्ट्र के शिवम विकासमोरे व जम्मू काश्मीर के शुभम ने पंजाब के रविदीप सिंह को पराजित किया। 67 किलोभार वर्ग में हरियाणा के प्रवीण कुमार ने तमिलनाडु के विनू वी व जम्मू काश्मीर के महेश ने पंजाब के जैलेश पाण्डेय को हराया। 71 किलोभार वर्ग में जम्मू काश्मीर के यशपाल ने आंध्र पदेश के जोगिन्दर व हरियाणा के कृष ने आसाम के रोशन को पराजित किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version