◆ जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा ज्ञापन, मांगे पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी
अयोध्या। यू.पी. एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन जनपद अयोध्या की ओर से सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। यह आंदोलन संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष विवेक यादव और महामंत्री राजेश चंद्र श्रीवास्तव के आह्वान पर आयोजित किया गया।
धरना स्थल पर उपस्थित सदस्यों ने अपनी 18 सूत्रीय मांगों को लेकर शासन और विभाग के प्रति रोष व्यक्त किया तथा जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की।
जनपदीय अध्यक्ष आनंद यादव ने बताया कि प्रमुख मांगों में विभिन्न कार्यालयों और विद्यालयों में कार्य के अनुरूप पदों की स्वीकृति, एसीपी विसंगति का निवारण, और पुरानी पेंशन योजना की बहाली शामिल है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों का निस्तारण जल्द नहीं हुआ, तो संगठन क्रमिक धरना और उसके बाद अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेगा।
धरने में मनीष गौतम (प्रांतीय उपाध्यक्ष), अजय शुक्ला, रामबिलास यादव (मंडलीय सचिव), नीरज सिंह (जिला सचिव), श्रीमती निशा मिश्रा, सागर यादव (कोषाध्यक्ष), दिनेश कुमार (ऑडिटर) सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
इसके अलावा अमित तिवारी, विकास श्रीवास्तव, किरण रावत, धीरज कनौजिया, हरिवंश वर्मा, उमाकांत मिश्रा, अभय सिंह, राहुल मिश्रा, प्रियंका पासवान, पूजिता गुप्ता, शीला देवी और अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। धरने के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।