Monday, August 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअवैध गेट से बंद रास्ता खुला, प्रशासन ने न्यायालय आदेश पर की...

अवैध गेट से बंद रास्ता खुला, प्रशासन ने न्यायालय आदेश पर की सख्त कार्रवाई


जलालपुर अंबेडकर नगर। गांव के मुख्य मार्ग पर वर्षों से अवैध रूप से लगाया गया गेट आखिरकार प्रशासन की सख्त कार्रवाई में सोमवार को हटा दिया गया। उप जिलाधिकारी न्यायालय के आदेश पर हुई इस कार्रवाई से ग्रामीणों में राहत की लहर दौड़ गई। एसडीएम राहुल गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व विभाग और पुलिस बल की मौजूदगी में गेट को हटवाकर मार्ग को पुनः आवागमन योग्य बना दिया गया।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के रहीमपुर पट्टी गांव में वर्ष 2011 से कृष्ण कुमार और छोटेलाल उर्फ अच्छे लाल तिवारी के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। यह मामला लंबे समय से उप जिलाधिकारी न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय का फैसला आने के बाद प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध गेट को हटवाया।

गांव के लोगों ने बताया कि गेट लगाए जाने से आमजन के आवागमन में काफी दिक्कतें हो रही थीं। रास्ता खुलने के बाद ग्रामीणों ने प्रशासनिक कार्रवाई की सराहना की। कार्रवाई के दौरान कोतवाल संतोष कुमार सिंह, राजस्व विभाग के अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। एसडीएम राहुल गुप्ता ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों पर किसी भी प्रकार का अवरोध या अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियमों के विपरीत किए गए निर्माण या कब्जों पर आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई की जाएगी।Bottom of Form

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments