◆ जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा ज्ञापन, मांगे पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी
अयोध्या। यू.पी. एजुकेशनलमिनिस्टीरियलऑफिसर्सएसोसिएशन जनपद अयोध्या की ओर से सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। यह आंदोलन संगठन के प्रांतीयअध्यक्षविवेकयादव और महामंत्रीराजेशचंद्रश्रीवास्तव के आह्वान पर आयोजित किया गया।
धरना स्थल पर उपस्थित सदस्यों ने अपनी 18 सूत्रीयमांगों को लेकर शासन और विभाग के प्रति रोष व्यक्त किया तथा जिलाविद्यालयनिरीक्षककोज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की।
जनपदीयअध्यक्षआनंदयादव ने बताया कि प्रमुख मांगों में विभिन्न कार्यालयों और विद्यालयों में कार्य के अनुरूप पदों की स्वीकृति, एसीपीविसंगतिकानिवारण, और पुरानीपेंशनयोजनाकीबहाली शामिल है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों का निस्तारण जल्द नहीं हुआ, तो संगठन क्रमिकधरना और उसके बाद अनिश्चितकालीनअनशन शुरू करेगा।
धरने में मनीषगौतम (प्रांतीय उपाध्यक्ष), अजयशुक्ला, रामबिलासयादव (मंडलीय सचिव), नीरजसिंह (जिला सचिव), श्रीमतीनिशामिश्रा, सागरयादव (कोषाध्यक्ष), दिनेशकुमार (ऑडिटर) सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
इसके अलावा अमिततिवारी, विकासश्रीवास्तव, किरणरावत, धीरजकनौजिया, हरिवंशवर्मा, उमाकांतमिश्रा, अभयसिंह, राहुलमिश्रा, प्रियंकापासवान, पूजितागुप्ता, शीलादेवी और अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। धरने के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।