Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरश्री रुद्र महायज्ञ एवं रामकथा का हुआ शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

श्री रुद्र महायज्ञ एवं रामकथा का हुआ शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा


आलापुर अम्बेडकर नगर। झारखंड आश्रम श्री राम जानकी शिव मंदिर, फरीदपुर हेठरिया सिंघलपट्टी में सात दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का शुभारंभ शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस आध्यात्मिक आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता की।

कलश यात्रा झारखंडी बाबा स्थान स्थित श्री राम जानकी मंदिर से आरंभ होकर कम्हरिया घाट स्थित सरयू नदी तक पहुंची। वहाँ विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के पश्चात श्रद्धालुओं ने पवित्र सरयू जल भरकर मंदिर परिसर में प्रवेश किया। इस अवसर पर महिला-पुरुषों की बड़ी संख्या, भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

मुख्य यजमान त्रिपुरारी चौबे ने जानकारी दी कि 2 जून को मण्डप प्रवेश होगा, जबकि 9 जून को पूर्णाहुति और भव्य भंडारे के साथ महायज्ञ व श्रीरामकथा का समापन किया जाएगा। श्रीराम कथा के मुख्य प्रवचनकर्ता अयोध्या से पधारे पूज्य कमला दास जी महाराज होंगे और यज्ञाचार्य की भूमिका उमाशिव पाण्डेय निभा रहे हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री राम बालकदास जी, अवधेश दास जी, स्वरूपानंद जी, प्रेमदास जी सहित कई संत एवं कार्यकर्ता निरंतर प्रयासरत हैं। आज की कलश यात्रा में भूमि विकास बैंक के निदेशक यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, शशिकांत मिश्रा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। श्रद्धालुजन इस सात दिवसीय आयोजन को लेकर विशेष उत्साह और श्रद्धा से भरे नजर आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments