◆ व्यापारियों को विधायक का भरोसा, “रोजी-रोटी प्रभावित नहीं होने देंगे”
◆ सपा नेता केवल चुनाव के समय मंडी में पहुंचते हैं, लेकिन लंबे समय में यहां एक नल तक नहीं लगवा सके : विधायक
अयोध्या। चौक सब्जी मंडी में चल रहे विकास कार्यों के बीच प्रभावित व्यापारियों की समस्याएं जानने के लिए रविवार को नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने मंडी का स्थलीय निरीक्षण किया और फुटकर सब्जी एवं फल विक्रेताओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।
व्यापारियों ने विधायक को बताया कि निर्माण कार्य के चलते मंडी में कई चबूतरे टूट गए हैं। इससे करीब 50 छोटे फल-सब्जी विक्रेताओं का कारोबार प्रभावित हुआ है। वहीं मंडी परिसर में करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में पानी भरने से हादसे की आशंका भी बनी हुई है। व्यापारियों ने निर्माण कार्य पूरा होने तक कारोबार के लिए वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने की मांग की।



