Sunday, September 27, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबूथ-बूथ पहुंची ‘मन की बात’, अयोध्या में कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री का...

बूथ-बूथ पहुंची ‘मन की बात’, अयोध्या में कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री का संदेश


◆ 419 बूथों पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किया सामूहिक श्रवण, जनप्रतिनिधियों ने भी की सहभागिता


अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का रविवार को भाजपा अयोध्या महानगर के सभी 419 बूथों पर सामूहिक रूप से श्रवण किया गया। महानगर के विभिन्न बूथों पर पार्टी पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता एकत्र हुए और प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।



नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने फतेहगंज स्थित खीर वाली गली में कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ सुनी। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे सकारात्मक और प्रेरणादायी कार्यों को समाज के सामने लाने का माध्यम है। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने सहादतगंज स्थित कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देशवासियों से संवाद करते हैं और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों तथा सामाजिक प्रयासों की चर्चा करते हैं। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने तिवारी मंदिर स्थित बूथ संख्या 190 पर कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे सामाजिक और जनहित के कार्यों से लोगों को जोड़ने का एक माध्यम है। इसके जरिए समाज में सकारात्मक कार्यों को प्रोत्साहन मिलता है। पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने विद्याकुंड स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री का कार्यक्रम सुना।

महानगर उपाध्यक्ष तिलक राम मौर्या, शशि प्रताप सिंह, शैलेन्द्र कोरी, बाल कष्ण वैश्य, रवि शर्मा, अरविंद सिंह, हरभजन गौड़, शिवम शुक्ला, रीना द्विवेदी, गरिमा मौर्या, प्रवीण दुबे, प्रदीप यादव, आकाश सोमवंशी, मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी, हेमंत जायसवाल, रवि सोनकर, जेपी श्रीवास्तव, यश पाठक, विकास मोदनवाल समेत अन्य कार्यकताओं ने महानगर के विभिन्न बूथों पर कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments