Thursday, August 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिलाधिकारी ने जलालपुर तहसील में भूमि अर्जन कार्यों का लिया जायजा, दिए...

जिलाधिकारी ने जलालपुर तहसील में भूमि अर्जन कार्यों का लिया जायजा, दिए निर्देश


जलालपुर अम्बेडकर नगर। रविवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने फोरलेन, चौड़ीकरण एवं बाईपास निर्माण कार्यों से प्रभावित किसानों एवं भू-स्वामियों से संबंधित भूमि अर्जन की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील जलालपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगाए गए भूमि अर्जन कैंपों का भ्रमण कर मौके की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत ताहापुर, मंसूरपुर, रुकूनपुर और टिकमनपुर में कैंपमोड में चल रहे भूमि अर्जन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित उप जिलाधिकारी, तहसीलदार और राजस्व विभाग के अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि लेखपाल, नायब तहसीलदार, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावित भू-स्वामियों से संवाद किया जाए। भू-स्वामियों को उनकी सहमति से बेहतर और सुगम सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज गति से पूरा किया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित भू-स्वामियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। एनएच-135 ‘ए’ परियोजना के अंतर्गत तहसील जलालपुर के कुल 11 गांव प्रभावित हो रहे हैं, जिनमें से अब तक लगभग 60% भूमि अर्जन कार्य पूर्ण हो चुका है।

निरीक्षण के समय सभी कैंपों में भूमि अर्जन संबंधी कार्य सुचारु रूप से संचालित पाया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी पवन जायसवाल, तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार, लेखपाल समेत अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments