Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या200 नए रिक्रूट्स को दी जा रही है पुलिसिंग की ट्रेनिंग, नौ...

200 नए रिक्रूट्स को दी जा रही है पुलिसिंग की ट्रेनिंग, नौ महीने चलेगा प्रशिक्षण


एसएसपी एसपी ग्रामीण ने आरटीसी सेंटर का निरीक्षण कर बढ़ाया जवानों का उत्साह


अयोध्या। पुलिस विभाग में भर्ती हुए 200 नए पुरुष रिक्रूट्स को अयोध्या में पुलिसिंग की ट्रेनिंग दी जा रही है। यह प्रशिक्षण पुलिस लाइन स्थित रिक्रूट्स ट्रेनिंग सेंटर में दिया जा रहा है। ट्रेनिंग कुल 9 महीने तक चलेगी। ट्रेनिंग के दौरान रिक्रूट्स को रिक्रूट्स को शारीरिक दक्षता, कानून व्यवस्था, आपराधिक प्रक्रिया, मानवाधिकार, फील्ड मैनेजमेंट, अनुशासन एवं सेवा भावना सहित अन्य विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। पुलिस लाइन परिसर स्थित बैरकों में इन रिक्रूट्स के लिए आवास की व्यवस्था की गई है, मेस के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

वहीं गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे जवानों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें कर्तव्य के प्रति निष्ठावान एवं अनुशासित रहने की प्रेरणा दी।

आरआई लाइन संदीप कुमार राय ने बताया कि वर्तमान में अयोध्या में केवल पुरुष रिक्रूट्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पुलिस लाइन में ट्रेनिंग कर रहे रिक्रूट्स की रहने तथा भोजन की व्यवस्था की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments