Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या बंद हो रहे स्कूलों के खिलाफ शंख बजाओ अभियान चलाएगी आम आदमी...

बंद हो रहे स्कूलों के खिलाफ शंख बजाओ अभियान चलाएगी आम आदमी पार्टी

0

◆ महिला आरक्षी से बलात्कार और गोरखपुर ट्रेनिंग सेंटर की घटना संसद में उठाएंगे – संजय सिंह


अयोध्या। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को अयोध्या में प्रेस वार्ता कर कहा कि 27 जुलाई को पूरे प्रदेश में बंद किए जा रहे सरकारी स्कूलों के सामने ’शंख बजाओ, थाली बजाओ अभियान’ चलाया जाएगा। उत्तर प्रदेश में झांसी में महिला आरक्षी से बलात्कार तथा गोरखपुर में महिला रिक्रूट्स के आरोपों का मुद्दा सदन में उठाएंगे।

उन्होंने कहा कि यह आंदोलन शिक्षा को बचाने के लिए है, क्योंकि सरकार गरीबों और बच्चों से पढ़ाई का अधिकार छीन रही है। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सरकारी स्कूलों को जानबूझकर बंद कर रही है। कहा कि गुरूवार को हाईकोर्ट ने आगे स्कूलों को बंद न किया जाने को कहा है। आदेश को पूरा पढ़ने के बाद आगे निर्णय लिया जाएगा।

प्रेस वार्ता के दौरान संजय सिंह ने बुलडोजर कार्रवाई और धर्म आधारित राजनीति को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अयोध्या और काशी जैसे धार्मिक स्थलों पर भी हिंदुओं की दुकानों और घरों को तोड़ा गया, लेकिन भाजपा इस सच्चाई को छिपाकर सिर्फ एक तरफा प्रचार करती है। उन्होंने बिहार में मतदाता सूची से नाम कटने, मृत व्यक्तियों के नाम पर फॉर्म भरने और जन्म प्रमाण पत्र की अनिवार्यता जैसे मुद्दों पर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार को घेरा। कहा कि मेरा अपना मानना है कि 52 लाख वोट काटने के बाद अब बिहार के चुनाव का कोई मतलब बचता नहीं। उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर कहा कि प्रधानमंत्री को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा के मामलों को गंभीर बताते हुए कहा कि यदि महिला पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम महिलाओं की स्थिति की कल्पना की जा सकती है। उन्होंने गोरखपुर के ट्रेनिंग सेंटर में महिला रिक्रूट्स के साथ दुर्व्यवहार और बाथरूम में कैमरा लगाए जाने की शिकायतों को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि इस मुद्दे को संसद में उठाया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version