Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर संदिग्ध परिस्थितियों में 18 वर्षीय युवक की मौत, पोस्टमार्टम से परिजनों का...

संदिग्ध परिस्थितियों में 18 वर्षीय युवक की मौत, पोस्टमार्टम से परिजनों का इनकार

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के गंजा मोहल्ले में 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इनकार किए जाने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, गांजा मोहल्ला निवासी राजा उर्फ राज (18 वर्ष) की शनिवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर जलालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक नशे का आदी था और आशंका जताई जा रही है कि नशे की ओवरडोज के कारण उसकी तबीयत बिगड़ी, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है।
कोतवाली प्रभारी अजय प्रताप यादव ने बताया कि युवक की मौत हुई है, लेकिन अब तक जांच में किसी प्रकार के नशे की पुष्टि नहीं हुई है। चूंकि परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया, इसलिए मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version