Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या दिव्यांगजन पेंशन योजना से 11,527 लाभार्थियों को मिला सहारा, 4337.01 लाख रुपये...

दिव्यांगजन पेंशन योजना से 11,527 लाभार्थियों को मिला सहारा, 4337.01 लाख रुपये वितरित

0
ayodhya samachar

अयोध्या । जनपद में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की दिव्यांगजन पेंशन योजना के तहत अप्रैल 2017 से मार्च 2026 तक 11,527 लाभार्थियों को कुल 4,337.01 लाख रुपये की धनराशि वितरित की गई है। यह योजना दिव्यांगजनों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

योजना के अंतर्गत कम से कम 40 प्रतिशत दिव्यांगता वाले पात्र व्यक्तियों को मासिक पेंशन प्रदान की जाती है। उत्तर प्रदेश सरकार ने समय-समय पर पेंशन राशि बढ़ाते हुए इसे वर्तमान में 1,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया है, जिससे हजारों परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है। अयोध्या में वितरित यह राशि लाभार्थियों के दैनिक खर्चों में सहारा बनने के साथ ही उनके परिवारों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को भी कम कर रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित इस योजना के तहत पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जा रही है, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है। लाभार्थियों का कहना है कि इस राशि से उन्हें दवाइयों, परिवहन और अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है।

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चंद्रेश त्रिपाठी ने बताया कि योजना का लाभ पाने के लिए विकलांगता प्रमाणपत्र और निर्धारित आय सीमा की पात्रता अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इच्छुक लाभार्थी संबंधित तहसील या जिला कार्यालय से संपर्क कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि यह योजना न केवल आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है, बल्कि समाज में समावेश और समानता की भावना को भी मजबूत कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी दिव्यांग व्यक्ति आर्थिक अभाव के कारण पीछे न रह जाए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version