Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क दुर्घटना में युवक की मौत

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत


जलालपुर अंबेडकर नगर। जलालपुर तहसील स्थित पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में कार्यरत युवक की शनिवार देर शाम सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। कार्यालय का काम निपटाकर युवक बाइक से घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार जौनपुर जनपद के रामपुर गांव निवासी संजय लगभग 35 वर्ष शनिवार की शाम जलालपुर से बाइक द्वारा घर जा रहे थे। जैसे ही वह अखंड नगर थाना क्षेत्र के नकटवा मुरादाबाद गांव के पास पहुंचे, तभी एक अनियंत्रित ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संजय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस संबंध में मालीपुर थाना अध्यक्ष स्वतंत्र मौर्य ने बताया कि घटना सुल्तानपुर जनपद के अखंड नगर थाना क्षेत्र की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments