Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशौच के लिए निकली महिला से छेड़छाड़ व मारपीट, जैतपुर पुलिस ने...

शौच के लिए निकली महिला से छेड़छाड़ व मारपीट, जैतपुर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


जैतपुर, अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र में देर शाम महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। घर से बाहर शौच के लिए निकली एक महिला के साथ छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार और मारपीट की घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना जैतपुर अंतर्गत ग्राम सोहगूपुर निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह देर शाम अपनी पुत्रवधू के साथ नत्थूपुर-लौधना मार्ग की ओर शौच के लिए जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में प्रवीण कुमार यादव उर्फ दद्दू पुत्र लालता प्रसाद यादव तथा श्रीकांत व सुभाष पुत्रगण वंश बहादुर निवासी ग्राम शाहपुर थाना जैतपुर ने बुरी नीयत से उसके साथ अभद्र व अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। विरोध करने पर आरोपियों ने अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया।

पीड़िता के शोर मचाने पर उसके परिवार के अमित सिंह मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी गाली-गलौज व मारपीट की। हल्ला-गोहार सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

जैतपुर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments