Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। कटका थाना क्षेत्र के दुलहूपुर बाजार से सटे अमोला बुजुर्ग मठिया गांव के सामने रफीगंज-न्योरी मार्ग पर गुरुवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मठिया गांव निवासी शिवमूरत निषाद के 25 वर्षीय पुत्र श्याम के रूप में हुई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

बताया जाता है कि श्याम गुरुवार शाम दुलहूपुर बाजार से मांस लेकर घर आया था। खाना पकाने के बाद रात में वह सड़क किनारे शौच के लिए गया था। शौच के बाद वापस लौटते समय रफीगंज-न्योरी मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और वह सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल श्याम को आनन-फानन में अतरौलिया स्थित अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए। रात करीब 10 बजे पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

सूचना पर पहुंची कटका पुलिस ने ग्राम प्रधान दयाशंकर भारती समेत ग्रामीणों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अक्षय पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version