Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर 24.11 लाख में हुआ नगरपालिका के टैक्सी स्टैंड का ठेका

24.11 लाख में हुआ नगरपालिका के टैक्सी स्टैंड का ठेका

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। नगरपालिका परिषद जलालपुर में आगामी छह माह के लिए टैक्सी स्टैंड की नीलामी प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हुई। नगर पालिका अध्यक्ष खुर्शीद जहां की अध्यक्षता में हुई नीलामी में तीन लोगों ने भाग लिया। बोली प्रक्रिया में योगेंद्र यादव ने सर्वाधिक 24 लाख 11 हजार रुपये की बोली लगाकर टैक्सी स्टैंड का ठेका अपने नाम कर लिया।

नीलामी के दौरान फिरोज अहमद की ओर से 21 लाख रुपये की बोली लगाई गई, जबकि किरन देवी ने 21 लाख 25 हजार रुपये तक बोली लगाई। इसके बाद योगेंद्र यादव ने 24 लाख 11 हजार रुपये की सर्वाधिक बोली लगाकर ठेका हासिल किया। सर्वाधिक बोली लगने के बाद अन्य दोनों बोलीदाता पीछे हट गए।

बताया जाता है कि नगरपालिका परिषद की ओर से टैक्सी स्टैंड के ठेके के लिए पिछले छह माह के दौरान तीन बार नीलामी प्रक्रिया कराई जा चुकी थी, लेकिन प्रत्येक बार प्रक्रिया बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई थी। शुक्रवार को हुई नीलामी में सर्वाधिक बोली लगने के साथ ही लंबे समय से चल रही प्रक्रिया का पटाक्षेप हो गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version