Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर लगातार बारिश के चलते 26 सितंबर को जिले के सभी स्कूल बंद

लगातार बारिश के चलते 26 सितंबर को जिले के सभी स्कूल बंद

0
ayodhya samachar

अंबेडकर नगर। मौसम विभाग के पूर्वानुमान और जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर 26 सितंबर को जिले के सभी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक संचालित सभी परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ ही सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय भी 26 सितंबर को बंद रहेंगे। यह निर्णय प्रतिकूल मौसम और लगातार हो रही वर्षा के मद्देनजर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

आदेश में सभी संबंधित विद्यालयों को अवकाश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने विद्यालय प्रबंधन से आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित रखने को कहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version