Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, चार पर मुकदमा दर्ज

पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, चार पर मुकदमा दर्ज

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अम्बेडकरनगर। कटका थाना क्षेत्र के पाभीपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार लोगों ने घर पहुंचकर युवक पर लाठी व पाइप से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पाभीपुर निवासी अभिषेक पुत्र जयप्रकाश ने कटका थाने में दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह करीब आठ बजे उसके चचेरे भाई की गांव के शनी से कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर शनी अपने साथ धर्मेन्द्र, प्रेमचंद व विकास को लेकर उसके घर पहुंच गया। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी और पाइप से हमला कर दिया। हमले में अभिषेक के सिर में चोटें आईं।
पीड़ित के मुताबिक शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी अवधेश श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version