Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अम्बेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली जलालपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी एवं क्षेत्राधिकारी जलालपुर के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक शातिर अपराधी को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली जलालपुर पुलिस टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के ग्राम नवानगर में संदिग्ध व्यक्ति की घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।
पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम राजितराम पुत्र सिट्टू निवासी ग्राम शाहपुर फिरोजपुर थाना जलालपुर बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट तथा गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न थानों में करीब 15 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पर जलालपुर, बसखारी, कटका, अकबरपुर, जैतपुर तथा टांडा थानों में कई संगीन मामले पंजीकृत हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप यादव, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, हेड कांस्टेबल रामकिशोर सिंह, हेड कांस्टेबल नागेन्द्र यादव, कांस्टेबल राहुल यादव एवं कांस्टेबल धनंजय यादव शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version