Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर आयोजित विश्व हिन्दू स्वाभिमान सप्ताह का हुआा...

योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर आयोजित विश्व हिन्दू स्वाभिमान सप्ताह का हुआा समापन

0

◆ राममंदिर आंदोलन में गोरक्षपीठ की भूमिका पर हुई संगोष्ठी


अयोध्या। विश्व हिन्दू महासंघ द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विश्व हिन्दू स्वाभिमान सप्ताह का समापन गुरुवार को अयोध्या में हुआ। कचेहरी के पीछे एक गेस्ट हाउस में आयोजित समापन समारोह की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई, जिसके उपरांत “राममंदिर आंदोलन में गोरक्ष पीठ की भूमिका” विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भिखारी प्रजापति ने कहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारतीय संस्कृति के सच्चे संवाहक हैं। उनके जन्मदिन को समर्पित यह सप्ताह हमारी सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करता है। प्रदेश महामंत्री ओम प्रकाश यादव ने कहा, राम मंदिर आंदोलन की चेतना को जन-जन तक पहुंचाने में गोरक्ष पीठ ने मार्गदर्शक की भूमिका निभाई है। योगी जी उसी परंपरा के प्रतीक हैं। गोरक्षा प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण दूबे ने कहा, गोरक्ष पीठ केवल आध्यात्मिक केंद्र नहीं, बल्कि राष्ट्रहित और सनातन धर्म की रक्षा का प्रहरी भी है। राम मंदिर निर्माण की चेतना को जन-जन तक पहुंचाने में योगी जी का योगदान ऐतिहासिक है। जिलाध्यक्ष राजकुमार सोनकर ने कहा कि आज का भारत आत्मगौरव और धार्मिक अस्मिता के नवजागरण का साक्षी बन रहा है, और इसमें गोरक्षपीठ की भूमिका प्रेरणादायी है। हमें इस विरासत को सहेजते हुए भविष्य की पीढ़ियों तक पहुंचाना है।

संगोष्ठी में प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह, उमेश सिंह, मृत्युंजय श्रीवास्तव, प्रज्ञा श्रीवास्तव, उमेश लखमानी, सरोज पाण्डेय, सागर सोनकर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version