Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

0

अंबेडकर नगर। महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति अभियान फेज पांच के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में जिले के सभी थानों की महिला पुलिस कर्मियों ने ग्राम, कस्बा, मोहल्ला, प्रमुख बाजार, चौराहे, शिक्षण संस्थान और धार्मिक स्थलों पर जाकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

अभियान के दौरान मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना सहित कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

साथ ही पुलिस विभाग से संबंधित वूमेन पावर लाइन-1090, यूपी-112, महिला हेल्पलाइन-181, एम्बुलेंस सेवा-108, स्वास्थ्य सेवा-102, सीएम हेल्पलाइन-1076, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930 समेत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी पंपलेट बांटकर लोगों तक पहुंचाई गई।

इस अवसर पर महिला पुलिसकर्मियों ने मोबाइल पर आपातकालीन कॉल व पैनिक बटन का डेमो भी दिखाया और छात्राओं व महिलाओं को सुरक्षा से जुड़े उपायों के प्रति जागरूक किया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रमों से महिलाओं में सुरक्षा, स्वावलंबन और विश्वास का माहौल बनाने में मदद मिलेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version