Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सर्पदंश से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सर्पदंश से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

0
ayodhya samachar

आलापुर अंबेडकर नगर। थाना राजेसुलतानपुर क्षेत्र के ग्राम देवरिया बुजुर्ग में मंगलवार की रात सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम देवरिया बुजुर्ग निवासी सविता मौर्या (34 वर्ष) पत्नी अवधेश मौर्य रात करीब साढ़े दस बजे पानी पीने के लिए घर में लगे नल के पास गई थीं। इसी दौरान नल के पास छिपे जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। सांप काटने की सूचना उन्होंने तत्काल अपने परिजनों को दी। परिजन आनन-फानन में सविता को बसखारी स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सविता की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतका अपने पीछे छह वर्ष का पुत्र और मात्र छह माह की पुत्री छोड़ गई हैं। दोनों मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौत की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जिला अस्पताल से शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version