Tuesday, August 18, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजमीन खरीद में महिला से ठगी, रुपया मांगने पर दी जान से...

जमीन खरीद में महिला से ठगी, रुपया मांगने पर दी जान से मारने की धमकी


जलालपुर, अंबेडकर नगर। जमीन खरीद के नाम पर एक महिला से लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले में विपक्षियों पर छलपूर्वक जमीन बेचने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया है।

सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करसारी गांव निवासी कंचन सोनी पत्नी दिलीप सोनी ने जलालपुर क्षेत्राधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने 27 सितंबर 2023 को जलालपुर–रामगढ़ मार्ग स्थित गाटा संख्या 627(क), रकबा 0.0360 हेक्टेयर भूमि विपक्षी त्रिभुवन नाथ मौर्य से 12 लाख रुपये में खरीदी थी। आरोप है कि तय धनराशि में छह लाख रुपये खाते के माध्यम से तथा छह लाख रुपये नकद गवाहों की मौजूदगी में दिए गए थे।

पीड़िता का कहना है कि बाद में उसे पता चला कि जिस भूमि का बैनामा कराया गया, उसमें वास्तविक रूप से केवल डेढ़ फुट जमीन ही शेष थी, वह भी दूसरे के कब्जे में है। शेष भूमि विक्रेता के भाई रामदुलार मौर्य के हिस्से में थी। ठगी का एहसास होने पर जब उसने रुपये और जमीन वापस मांगी तो विपक्षी की पत्नी बेइला देवी तथा पुत्र शोभनाथ व ब्रजनाथ मौर्य ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी ने बताया कि प्रकरण की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments