Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर महिला व परिजनों पर लाठी-डंडों से हमला, एक युवक गंभीर घायल, मुकदमा...

महिला व परिजनों पर लाठी-डंडों से हमला, एक युवक गंभीर घायल, मुकदमा दर्ज

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। थाना जैतपुर क्षेत्र के ग्राम पैकौली में महिला के साथ मारपीट, अश्लील हरकत और सोने की लॉकेट छीनने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ छिनैती, मारपीट व अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता प्रेमशीला पत्नी सुरेन्द्र मौर्य, निवासी ग्राम पैकौली ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 21 दिसंबर की शाम करीब साढ़े आठ बजे वह घर से बाहर निकली तो देखा कि गांव के ही अशोक कुमार मौर्य, राहुल मौर्य, विपिन मौर्य, अंकित प्रजापति व विवेक यादव उसकी पुरानी आबादी में गड़े पीलर को उखाड़ रहे थे। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए अश्लील हरकतें कीं और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट में महिला के सीने, कमर व पैर में गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने उसके गले से सोने की लॉकेट छीन ली। पीड़िता के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट की, जिसमें एक युवक का सिर फट गया, जबकि अन्य लोगों को भी चोटें आईं।

ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए और उखाड़ा गया पीलर भी अपने साथ उठा ले गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल रहा।

इस संबंध में थानाध्यक्ष जैतपुर धीरेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध छिनैती व मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version