Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर अटल जन-जन के मन में अमर रहेंगे— आचार्य मिथिलेश नंदनी शरण

अटल जन-जन के मन में अमर रहेंगे— आचार्य मिथिलेश नंदनी शरण

0

अम्बेडकर नगर। रामलीला मैदान जलालपुर में सहचर सेवा संस्थान के बैनर तले आयोजित भव्य अटल शब्दांजलि अखिल भारतीय कवि सम्मेलन राष्ट्रकवि अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित भावनात्मक श्रद्धांजलि में तब्दील हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रधर्म पत्रिका के निदेशक मनोजकांत, कार्यक्रम अध्यक्ष आचार्य मिथिलेशनंदनीशरण एवं मंचासीन कवियों द्वारा अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

मुख्य अतिथि मनोजकांत ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण जीवन गांव, गरीब और किसान को समर्पित रहा। उन्होंने अटल जी के जन्मशती वर्ष पर आयोजित इस ऐतिहासिक कवि सम्मेलन की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।

एक शाम अटल जी के नाम शीर्षक से आयोजित इस कवि सम्मेलन में वरिष्ठ कवि हरिओम पवार, डॉ. सर्वेश अस्थाना, डॉ. शशि श्रेया, अमन अक्षर, विकास बौखल, अभय निर्भीक एवं धीरेन्द्र पाण्डेय ‘क्षणिक’ ने अपनी ओजपूर्ण, भावप्रवण एवं राष्ट्रभाव से ओतप्रोत रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कविताओं में अटल जी का व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्रवादी चिंतन जीवंत हो उठा, जिससे पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा।

कार्यक्रम के संरक्षक एवं अयोध्या जिला प्रभारी डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने सभी अतिथियों, कवियों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अटल जी केवल एक नेता नहीं, बल्कि एक विचार, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति की जीवंत मिसाल थे। ऐसे आयोजन युवाओं को वैचारिक ऊर्जा और सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम का सफल संचालन आयोजक पंकज वर्मा ने किया। इस गरिमामयी सांस्कृतिक समागम में भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता रामप्रकाश यादव, पूर्व विधायक जयराम विमल, संजीव मिश्र, व्यापारी नेता शिवकुमार गुप्ता, रजनीश सिंह, रमेश गुप्ता, अमरेंद्रकांत सिंह, चन्द्रिका प्रसाद, विनय पांडे, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी, रामकिशोर राजभर, अंशुमान सिंह, डॉ. योगेश उपाध्याय, दीपक त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, साहित्यप्रेमी, बुद्धिजीवी एवं नगरवासी उपस्थित रहे। कवि सम्मेलन देर रात तक चला और अटल जी के विचारों की अमर गूंज से जलालपुर का रामलीला मैदान राष्ट्रभाव में सराबोर नजर आया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version