अयोध्या। भगवान राम की जन्मभूमि पर रविवार को एक अनोखा और भावपूर्ण दृश्य देखने को मिला, जब तमिलनाडुसेआएएकश्रद्धालुजोड़ेनेराममंदिरपरिसरमेंविवाहसंपन्नकिया। यह विवाह किसी साधारण आयोजन से बढ़कर भक्तिऔरआस्थाकाप्रतीक बन गया।
जानकारी के अनुसार, इस जोड़े ने कई वर्ष पूर्व संकल्प लिया था कि जब तक रामललाकाभव्यमंदिरनिर्माणपूर्णनहींहोगा, वे विवाह नहीं करेंगे। मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद दोनों अयोध्या पहुंचे और रामललाकेसाक्षीमेंपवित्रअग्निकेफेरेलेतेहुएजीवनभरसाथनिभानेकावचन दिया। दूल्हे ने मंदिर परिसर में ही दुल्हन की मांग में सिंदूर भरकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। इस अवसर पर तमिलनाडु से आए करीब 350 श्रद्धालुओंकेदल ने रामलला के दर्शन और पूजन कर नवदंपती को आशीर्वाद दिया। रामनगरी का वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति भाव से गूंज उठा।