Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या पेड़ से लटकता मिला किसान का शव, सुसाइड या हत्या — जांच...

पेड़ से लटकता मिला किसान का शव, सुसाइड या हत्या — जांच में जुटी पुलिस

0

रौनाही थाना क्षेत्र के नई बाजार प्राथमिक विद्यालय के पास रविवार सुबह मिली लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज


अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक किसान का शव नीम के पेड़ से लटकता हुआ मिला। घटना प्राथमिक विद्यालय नई बाजार के पास की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान अनंत राम मौर्य (47 वर्ष), निवासी पाठक का पुरवा, दर्शन नगर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अनंत राम बीते कुछ समय से अपनी ससुराल में रहकर फूलों की खेती कर रहा था। परिजनों के मुताबिक, उसकी पत्नी पिछले एक साल से बीमार थी और इलाज के लिए पैतृक गांव भेज दी गई थी। अनंत राम ससुराल में अकेले ही खेती का काम संभाल रहा था। रविवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर निकले तो उन्होंने स्कूल के पास पेड़ से लटकता शव देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version