Friday, August 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामसौधा-सुचित्तागंज मार्ग का चौड़ीकरण शुरू, 45 करोड़ की लागत से बनेगी दो...

मसौधा-सुचित्तागंज मार्ग का चौड़ीकरण शुरू, 45 करोड़ की लागत से बनेगी दो लेन सड़क


अयोध्या। शहर के यातायात को सुगम बनाने के लिए मसौधा-सुचित्तागंज मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब 45.38 करोड़ रुपये की लागत से 16 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को दो लेन में बदला जा रहा है।

निर्माणाधीन सड़क की चौड़ाई सात मीटर होगी और इसे उच्चीकृत भी किया जा रहा है। यह मार्ग मसौधा, बीकापुर, तारुन और हैरिंग्टनगंज जैसे इलाकों को सीधे जोड़ता है, जिससे इन क्षेत्रों के लोगों को लखनऊ और अन्य शहरों से संपर्क में सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, मसौधा मिल के गन्ना किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में भी आसानी होगी।

इस मार्ग के दोनों किनारे बसे गांवों की लिंक रोड्स सीधे इससे जुड़ती हैं, जिससे प्रतिदिन करीब 10 हजार लोग इस रास्ते का उपयोग करते हैं। स्थानीय जनता इस सड़क के चौड़ीकरण की लंबे समय से मांग कर रही थी।

लोक निर्माण खंड तीन के अधिशासी अभियंता सत्यपाल सिंह ने बताया कि परियोजना का 35 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और इसे अगले वर्ष होली तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments